कोटा

ऑटो पार्टस की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों का सामान किया पार… पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी

ठा. प्रेम सोमवंशी कोटाकोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द बस स्टैण्ड मे जायसवाल सर्विस सेंटर आटो पार्टस की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे दीवार तोड़ कर हजारों का सामान पार कर दिया। वर्तमान मे कोटा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लाकडाउन होने के कारण करीब एक माह से दुकान बंद है। दिनांक 16.05.2021 की सुबह योगेश कुमार जायसवाल अपनी दुकान मे साफ सफाई कर दुकान बंद कर चला गया था।जिसके बाद 19 तारीख को योगेश को जानकारी मिली की उसकी दुकान के पिछे के दिवाल मे छेद है जिसके बाद वह गांव के लक्ष्मी यादव, संजू ठाकूर व अन्य के साथ जाकर देखा दुकान के पिछे करीब 2 फिट गोलाई का दिवाल मे छेद था।तब योगेश अपने दुकान को खोलकर देखा तो दुकान में रखे प्रेशर मशीन 26 डब्बा इंजन आयल रिंग पाना फिट पाना टी पाना स्पेशल टूल्स हथौड़ी दुपहीया वाहन मे लगने वाला केबल वायर एवं अन्य समान एवं 50 -50 किलो चांवल की 5 बोरी जुमला किमती करीब 77300 रूपये को अज्ञात चोर पिछे दिवाल मे छेद कर चोरी कर ले गए।चोरी गये समानो का कुछ बील योगेश के पास है और कुछ बील दुकान मे ही रखा हुआ है चोरी गए समान को देखकर पहचान लेने की बात योगेश ने कही है कोटा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...