कोटा

कोरोना जागरूकता अभियान के तहत बेलगहना पुलिस टीम ने ग्राम बग्धरा तुमाडबरा ग़ैरखुरी के ग्रामीणों को मास्क व राशन सामग्रियों का किया वितरण।

ठा. प्रेम सोमवंशी

कोटा – कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के तहत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज बेलगहना चौकी क्षेत्र के दुर्गम एवं सुदूर वनांचल ग्राम बग्धरा, तुमाडबरा, ग़ैरखुरी में ग्रामीणों के बीच

बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा पहुंचकर वर्तमान महामारी के समय मे उनका हालचाल जाना एवं वैक्सीनेशन की जानकारी ली और साथ ही ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही साथ उक्त ग्राम के गरीब परिवारों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा बेलगहना चौकी प्रभारी दिनेश चंद्रा व पुलिस स्टॉफ के साथ मिलकर राशन सामग्रियों व गांव के छोटे छोटे बच्चों को चॉकलेट बिस्किट का वितरण किया गया।

लॉक डाउन की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में काम धाम बंद पड़े है जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी थी जिससे वह परेशान थे आज जब बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व बेलगहना चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम उसके बीच पहुचकर उनकी समस्या सुनी और उन्हें राशन सामग्री दी

तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...