छत्तीसगढ़मुंगेली

दिलवाले ले आए दुल्हनिया उड़न खटोले से पहुंची आदर्शिता

आखिरकार दिलवाले दुल्हनिया को ले कर उड़न खटोले से मुंगेली पहुंच ही गए

मुंगेली आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली-धौलपुर के किसान परिवार के बेटे अंकुश ने अपने दादा जी के सपने को सिर्फ साकार ही नहीं किया बल्कि मुंगेली में इतिहास रच दिया एक किसान का बेटा किसी राजकुमार की तरह हवा के रास्ते शहडोल पहुंचा और अपनी जीवनसंगिनी आदर्शिता को लेकर हेलीकॉप्टर से ही बुधवार को लौट आया बारात जाते वक्त जिस तरह उत्साहित मुंगेली के निवासी विदा करने पहुंचे थे उसी तरह दूल्हा दुल्हन की अगवानी के लिए भी अपने और पराए सभी हेलीपैड पर जुट गए किसी को यह फिजूलखर्ची और दिखावा लग रहा है तो किसी को दूल्हे में एक आदर्श पोता नजर आ रहा है बात जो भी हो लेकिन बात खास तो है घुंघट के पीछे शायद दुल्हन आदर्शिता भी खुशी से फूला नहीं समा रही होगी दूल्हे के चेहरे पर तो खुशी साफ देखी जा सकती थी।

अंकुश के दादा धर्मराज सिंह ने बरसों पहले सपना देखा था कि उसके पोते की जब भी शादी होगी तो वह हेलीकॉप्टर से जाएगा और अपनी दुल्हन हेलीकॉप्टर से लेकर लौटेगा।अंकुश ने सचमुच उनके सपने को साकार कर दिया इस पल के गवाह बनने पहुंचे मुंगेली के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ऐसा लग रहा है अंकुश ने अपने दादा धर्मजीत के सपने को ही पूरा नहीं किया बल्कि पूरे मुंगेली के आंखों में नया सपना जगा दिया।अपनी दुल्हनिया लेने हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ दूल्हा अंकुश बुधवार दोपहर अपनी दुल्हनिया को ले कर डेक्कन एयरलाइंस के उड़न खटोले से लौट आया तो उनका स्वागत किसी विजेता की तरह लोगों ने किया इस नजारे को देखने इस बार भी लोगों का हुजूम हेलीपैड पर मौजूद दिखा

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...