गौरेला पेंड्रा मरवाही

मॉब लिंचिंग:- मवेशी लेकर जा रहे युवकों से ग्रामीणों ने की मारपीट….रात भर बंद कर रखा सभी को फिर सुबह की पिटाई, एक की मौत 3 घायल

रमेश राजपूत

पेंड्रा गौरेला मरवाही – जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में भीड़ ने पीट पीटकर एक युवक की जान ले ले वही उसके तीन अन्य साथियों को घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सहित अन्य युवक मध्यप्रदेश अमरकंटक थाना क्षेत्र के मेढ़हाखार गाँव के बताए जा रहे है जो रात में मवेशी लेकर लौट रहे थे, इसी दौरान गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी के जंगल में ग्रामीणों ने इन युवकों को पकड़ लिया और मवेशी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाने लगे, जिसके बाद दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा गया और ले जाकर गाँव के भवन में बंद कर दिया सुबह एक बार फिर ग्रामीण एकत्र हुए और युवकों को पीटने लगे, इस दौरान घायल युवकों ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दे थी, युवकों के बंधक बनाकर पिटाई किए जाने की जानकारी मिलने के बाद गांव से सूरज सिंह सहित तीन अन्य लोग साल्हेघोरी गांव पहुंचे, जहां पर इन चारों के पहुंचने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए एवं चारों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सूरज सिंह की मौत हो गई, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने अन्य युवकों को भीड़ से बचाया और हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ चिकित्सको ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस सकते में आ गई और घायलों के बयान के आधार पर ग्रामीणों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर जनपद सदस्य सुखराम भैना, सरपंच पुरुषोत्तम भैना, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार भैना, सौरभ कुमार भैना, धर्म सिंह बैगा, रामकरण यादव समेत 20-22 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 201, 294, 302, 323, 341, 342, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...