छत्तीसगढ़बिलासपुर

गांजा बेचने इरादे से घूम रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा, इनके पास से 13 किलो गांजा बरामद

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

उड़ीसा गांजा तस्करों का स्वर्ग है ,यहां से छत्तीसगढ़ में गांजा खपाने आने वाले तस्करों की संख्या बेहिसाब है। कुछ दिनों के अंतराल में हमेशा उड़ीसा से इस काम को अंजाम देने पहुंचने वाले तस्कर पुलिस द्वारा पकड़े जाते हैं। एक बार फिर मुखबीर से सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि नया बस स्टैंड में दो लोग गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति के पास काले रंग का तो दूसरे के पास लाल रंग का बैग मौजूद है ।सूचना पाते ही थाना प्रभारी ने हमराह स्टाफ को नया बस स्टैंड भेजा, जिन्होंने हुलिए के आधार पर मलकानगिरी उड़ीसा के महादेव विश्वास और अविनाश मंडल को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में इन दोनों के बैग में रखे 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ, तौल करने पर जिसका वजन 13 किलो निकला। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 52000 रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...