
भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में संक्रमण से मौत होने के मामले कम होने का नाम ही नही ले रहे है। हालाकि इसके अपेक्षाकृत संक्रमण की रफ्तार जरूर कम हुई है। बीते 24 घण्टो में प्रदेश में 2437 नए संक्रमितो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जबकि 64 मरीजो की मौत प्रकाश में आई है। इस बीच प्रदेश में 5941 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 9 लाख 76 हजार 45 हो गई है। जबकि अब भी 42 हजार 914 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मालूम हो शनिवार को सबसे ज्यादा सूरजपुर में 232 मरीज मिले है। जबकि सरगुजा में 175, जशपुर में 165, रायगढ़ में 154,जांजगीर में 162,कोरबा में 130 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 58,राजनांदगांव से 30, रायपुर से 61,बालोद से 58,. बेमेतरा से 24 , कबीरधाम से 26 , धमतरी से 65,, बलौदा बाजार से 117, महासमुंद से 86, गरियाबंद से 38,बिलासपुर से 74, मुंगेली से 62,जीपीएम से 43,बलरामपुर से 127,, बस्तर से 103, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 47, सुकमा से 50, कांकेर से 41, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 105 नए मरीज मिले हैं। वही प्रदेश में 64 संक्रमितो की मौत हुई है। जिनमे सबसे ज्यादा रायगढ़ में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि जांजगीर में 9,जशपुर और सूरजपुर में 6-6 औऱ रायपुर में 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रदेश के 29 जिलों में संक्रमितो की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजोंं की संख्या 12 हजार 979 हो गई हैंं।
राहतभरे आकड़े आए सामने,,मौत के मामले में आई गिरावट
न्यायधानी में कोरोना को लेकर शनिवार को राहतभरे आकड़े सामने आए है। बीते 24 घण्टो में जिले में 74 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। तो वही 5 मरीजो के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। आपको बता दे जिले में एक लंबे अंतराल के बाद ही सहित जिले में मौत के मामले में कमी आई है। जबकि बीते कुछ दिनों से जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या औसतन 12 से अधिक थी। लेकिन बीते 24 घण्टो में यह आकड़ा गिरकर 5 में आ चुका है। वही शनिवार को जिन पांच मरीजो की मौत अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में हुई है, उनमें केवल एक मरीज बिलासपुर जिले से है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 1524 तक पहुँच चुकि है। इधर जिले में सबसे अधिक 43 मरीजो की पहचान शहरीय क्षेत्रों से की गई है। जबकि ग्रामीण इलाकों में 31 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिनके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 64 हजार 51 हो गई है।