बिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की हुई थी ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी लक्की मेहरा पिता निरपत सिंह मेहरा उम्र 23 साल निवासी दरीपारा कर्वधा बिलासपुर कोनी जैन छात्रावास में रहकर गुरू घासीदास विश्व विद्यालय में बी काम की पढाई कर रहा था , इसी दौरान आरोपी उत्सव जायसवाल निवासी तिफरा यदुनंदन नगर से प्रार्थी लक्की से जान चान हुई है , आरोपी उत्सव जायसवाल ने अपने आप को ऊँची पहुंच वाले मंत्रीयो से जान पहचान होने की झांसा देकर आवेदक लक्की मेहरा को भविष्य निधि संगठन विभाग में कम्प्यूटर सहायक के पद पर और उसके भाई हीरा सिंह को आरपीएफ में आरक्षक के पद पर नौकरी दिलाने की झांसा देकर 20 लाख रूपये की मांग किया था , जिस पर प्रार्थी लक्की मेहरा अपने भाई हीरा सिंह पिता निरपत सिंह , बहन मेमबती तथा गवाह कन्हैया चंद्रवंशी के साथ दिनॉक 04/02/2018 को दोपहर मंगला चौक के पास आरोपी उत्सव जायसवाल को 10 लाख रूपये तथा दिनॉक 08/12/2018 को डेढ लाख रूपये तथा दिनॉक 29/06/2019 को तीन लाख पचास हजार रूपये उपरोक्त गवाहो के समक्ष आरोपी को नगद 15 लाख रूपये दिये है । इसके अलावा प्रार्थी ने आनलाईन गुगल पे बैक जमा पर्ची , पेटीएम तथा छोटी छोटी राशि से करीब 5 लाख रूपये से अधिक की राशि देना बताया है । आरोपी ने प्रार्थी व उसके भाई को नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रूपये ठगी कर लिया है । प्रार्थी लक्की मेहरा के शिकायत पत्र के जांच पर से अनावेदक के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध सबूत पाये जाने पर धारा -420 . , भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी सिविल लाईन के द्वारा आरोपी को पकडने हेतु एक टीम गठित कर उत्सव जायसवाल पिता राम कुमार जायसवाल को दिनॉक 30.05.2021 को समय 17/30 बजे आरोपी के मकान यदुनंदन नगर में छुपा हुआ था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...