बिलासपुर

सीएसपीडीसीएल बिलासपुर में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त हुए 3 कर्मी….किये गए सम्मानित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर में कार्यरत तीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को गुरुवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय और योगदान इस क्षेत्र में देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी ए.के. श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता, दीनानाथ स्वर्णकार कार्यपालन यंत्री एवं नारायण सोनारे वरिष्ठ सुरक्षा सैनिक शामिल है इस दौरान उन्होंने कंपनी से मिले सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। तिफरा मुख्यालय स्थित कार्यालय के सभागार में आयोजित इस विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक बिलासपुर ने सेवानिवृत्तजनों को कंपनी की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं शाल, श्रीफल भेंट कर सभी का सम्मान किया , इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय एवं कठिन परिश्रम पावर कंपनी के विकास में दिया है जिसके लिए उन्होने एवं विद्युत कंपनी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सेवानिवृत्त विद्युत कंपनी के कर्मियों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के.के. भगत, अधीक्षण यंत्री पी.के. कश्यप, एस.के. बाजपेयी एवं वरिष्ठ विधि अधिकारी बृजेन्द्र सिंह, कार्यपालन अभियंता आर.के. कश्यप, रंजीत कुमार एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार