बिलासपुर

अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ , शिक्षा विभाग में 42 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये है। यह सीमा 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल की गई है । 10 प्रतिशत की सीमा के शिथिल होने से शिक्षा विभाग में 42 कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजगार का रास्ता खुल गया। आज मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने प्रतीकात्मक रूप से शिक्षा विभाग के लिए नियुक्ति पत्र 6 युवाओं को सौंपे। कलेक्टर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग पूरी निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दासरथी द्वारा तत्परता दिखाते हुए इन प्रकरणों के निराकरण हेतु उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति शासकीय सेवक के सेवा कार्य के दौरान असामयिक निधन उपरांत आश्रितों का अधिकार है।

जिन 42 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है उनमें 39 सहायक गे्रड-03 एवं 03 पद भृत्य के शामिल है। इनमें 15 युवा ऐसे है जिनके परिजनों की असामयिक मृत्यु कोविड के कारण हुई थी। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात युवाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सैदा निवासी विनिता मिश्रा ने बताया कि उन्हें शासकीय स्कूल तारबहार में सहायक ग्रेड-03 के पद पर नौकरी मिली है। वे कहती है कि इस निर्णय से अनेक परिवारों को लाभ मिलेगा जिनके अभिभावक शासकीय सेवा में थे और जिनका असमय देहावसान हो गया। स्वीटी जायसवाल ने बताया कि उनके पिता के असामयिक निधन से उनका पूरा परिवार बिखर गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिए गए निर्णय से आज उन्हें नौकरी मिल पाई है। इससे उनके परिवार को संबल मिला है। प्राजंल सिंह राठौर ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के बाद उम्मीद थी कि जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन निर्णय के बाद इतनी जल्दी मिल जाएगी। यह मालूम नहीं था। आशुतोष रजक ने बताया कि उन्हें उनके पिता के स्थान पर नौकरी मिली है। वे कहते है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिया गया यह निर्णय उनके जैसे सभी परिवारों को हौसला देने वाला है। संकट की इस घड़ी में उनके द्वारा लिया गया यह निर्णय हमारे लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर एवं शिक्षा विभाग को भी इस पर तत्परता से अमल करने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में एडीएम नुपूर राशि पन्ना, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दासरथी एवं शिक्षा विभाग के सहायक संचालक संदीप चोपड़े मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...