कोटा

बाढ़ से उफनते दो नदियों के बीच से 70 वर्षीया बुजुर्ग समेत 03 व्यक्तियों का किया गया रेस्क्यू

प्रेम सोमवंसी कोटा

कोटा – विगत 02 दिनों से क्षेत्र में हो रहे मूसलाधार बारिश के वजह से सभी नदी नाले उफान पर हैं, इसी बीच आज बेलगहना चौकी से लगभग 28 km सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के ग्रामवासियों द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति जिसमे 02 पुरुष तथा एक 70 वर्षीया बुजुर्ग यशोदा बाई खुसरो सरगोड़ नदी तथा अरपा नदी के बीच खेत में बने झोपडी में बाढ़ आ जाने से जल स्तर अत्यधिक बढ़ जाने से फंसे हुए हैं। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण जिला बिलासपुर रोहित कुमार झा भी मौजूद रहे। जिनके मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा तथा चौकी प्रभारी बेलगहना अजय वारे एवं पुलिस स्टाफ प्र. आर. नीलाकार सेठ, आर. सत्येंद्र राजपूत ,वीरेंद्र गंधर्व द्वारा तत्काल ग्राम सोनसाय नवागांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। उफनती नदी में अपनी जान की परवाह न करते हुए चौकी बेलगहना के आरक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत ने नदी को तैरते हुए पार कर बीच मझधार में फंसे 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला यशोदा खुसरो को ग्रामीण युवक राजकुमार श्रीवास के साथ मिलकर 03 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया