छत्तीसगढ़बिलासपुर

सीवरेज को लेकर आयुक्त गंभीर, ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर ली एसटीपी तकनीक की जानकारी

तय लक्ष्य के तहत एसटीपी से कार्य लेने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निगम प्रशासन द्वारा शहर के सिवेज वाटर को ट्रीटमेंट करने दोमुहानी में 42 करोड़ की लागत से 54 एमएलटी कार्यक्षमता और चिलहांटी में 14 करोड़ की लागत से 17 एमएलडी कार्यक्षमता का सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट है। प्लांट का निर्माण जियोमिलर कंपनी ने किया है और यह आगे तीन साल तक इसका मेंटनेंस भी करेगा। दोनों सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट के हर एक स्टेप के बारे में प्रायोगित तौर पर जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि सिवेज का पानी पहला टैंक में आएगा में आएगा। यहां सिवेज के पानी में 50 एमएम तक के कचरा को अलग करने का कार्य होगा। इसके बाद यह पानी दूसरे टैंक में जाएगा, जहां अन्य बड़े कचरे की सफाई जैसे पन्नी, प्लास्टिक, कांच, धूल, कंकण, मिट्टी को मशीन आटोमेटिक अलग कर देगी। यह कचारा आटोमेटिक टैंक के बाहर खाली स्थान पर कन्वेयर बेल्ट से माध्यम से गिरेगा। इसी तरह सिवेज से खाद् बानने के लिए एक अन्य मशीन काम करेगी जो आटोमेटिक सिवेज को उस कंपाट में ले जाएगा और वहां सिवेज से खाद् के रूप में केक बनेगा। इसके बाद एक अन्य टैंक में पानी जाएगा, जहां अंतिम तौर पर लगे वाटर मोटर और राउटर के माध्यम से पानी की सफाई होगी। इसके बाद ट्रीटमेंट पानी टैंक से ओवरफ्लो होकर सिंटैक के माध्यम से नदी में जाएगा। एसटीपी के पूरे कार्यप्रणाली व क्षमता की जानकारी लेने के बाद कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि सिवेज के पानी को साफ कर नदी में छोड़ने की यह योजना महत्वपूर्ण है। इससे एक ओर जहां नदी के पानी का प्रदुषण खत्म होगा। नदी का पानी स्वच्छ होगा तो दूसरे तरफ सिवेज का खाद् बनाने और इससे आय लेने जैसे काम होगा। इस दौरान उन्होंने तय लक्ष्य के तहत एसटीपी से कार्य लेने कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

दोमुहानी व चिलहांटी दोनों ही एसटीपी में पर्याप्त खाली जगह है। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने खाली जगह में तालाब निर्माण करने और उसमें ट्रीटमेंट वाटर भरकर मछली पालन करने और स्व. सहायता समूह को जोड़कर रोजगार सृजन करने जैसे कार्ययोजना बनाने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने सिवेज वाटर सप्लाई के लिए एनटीपीसी सीपत से एमओयू करने संबंधित कार्य की जानकारी ली। इसपर प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुरेश बरूआ ने बताया कि एमओयू की तैयारी चल रही है। एमओयू में एनटीपीसी प्रबंधन ने कुछ तकनीकी चीजें जोड़ने की बात कही है, जो जल्द पूर्ण हो जाएगा। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने जल्द एमओयू करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...