
रमेश राजपूत

रायपुर – सब इंस्पेक्टर की योग्यता सूची में दर्ज नामों के आधार पर पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के 106 सहायक उपनिरीक्षको को पदोन्नत करते हुए उप निरीक्षक बनाया गया है, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि योग्यता सूची पिछले माह ही जारी कर दी गई थी, बस उस पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा था, शनिवार को डीजीपी डीएम अवस्थी के हस्ताक्षर के बाद यह लिस्ट जारी कर दी गई है।



