छत्तीसगढ़

LIVE VIDEO :- किरारी मेला देखने जा रहे युवक हुए सड़क हादसे का शिकार… ओवरटेक करते जा टकराए ट्रेलर से, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में बीती शाम एक खतरनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो युवक ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराए, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए वही दोनों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिसका लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है कि किस तरह यह सड़क हादसा हुआ है। 

मेला देखने जा रहे थे दोनों युवक…

मिली जानकारी के अनुसार जयरामनगर निवासी संजू विश्वकर्मा अपने दोस्त दिनेश विश्वकर्मा के साथ खैरा से मोटर सायकल क्रमाक CG-10-P-3109 को चलाते हूये मस्तुरी किरारी मेला देखने जा रहे थे, जो अभी शर्मा क्रेसर के सामने पहुँचे ही थे कि ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रेलर क्रमाक CG-10-BJ-2049 से जा टकराए, जिससे उनके बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आस पास मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया जहां से गम्भीर स्थिति की वजह से उन्हें सिम्स रिफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने टेलर क्रमाक CG-10-BJ-2049 के वाहन चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस