मल्हार

मल्हार:- दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग चोर को पकड़ा.. 75 हजार की संपत्ति की बरामद

उदय सिंह

मल्हार – पु.स. केन्द्र मल्हार, थाना मस्तुरी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दुकान से चोरी की गई कुल 75 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है। यह चोरी एक नाबालिग बालक द्वारा की गई थी, जिसे पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी निखिल पाटले ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात करीब 11 बजे उसने दुकान की बिक्री की राशि लगभग 75 हजार रुपये एक काले बैग में रखकर काउंटर में रख दी थी। सुबह उठने पर उसने देखा कि बैग और रकम गायब है। इस पर मल्हार पुलिस ने धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मल्हार चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी शुरू की गई। जांच में एक विधि से संघर्षरत बालक को संदेही पाते हुए उससे 65,000 रुपये नगद और चोरी की राशि से खरीदा गया रियलमी कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) जप्त किया गया।
इस सफलता में प्रआर मनोज राजपूत, प्रआर नुवास तिग्गा, आरक्षक अभिजीत कुर्रे, संतोष सिंह, जयशंकर साहू और विकास अंचल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,