बिलासपुर

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सिम्स कॉलेज व हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत प्राथमिकता से करने का निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज सिम्स मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों भवनों में आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिया। डॉ. शुक्ला ने सिम्स मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इनमें फोरेन्सिक, माइक्रोलॉजी, एनॉटामी विभाग आदि शामिल हैं। उन्होंने अस्पताल में सीटी, एमआरआई, ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थियेटर, वायरोलॉजी लैब, सेन्ट्रल लैब गये की व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिये। दोनों भवनों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली और कहा कि जहां मरम्मत की जरूरत है उसे जल्द से जल्द पूरा करें।

सीवरेज की समस्या के निराकरण का भी निर्देश उन्होंने दिया। मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिये कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये। स्टाफ की कमी के सम्बन्ध में भी उन्होंने डीन डॉ. तृप्ति नागरिया से चर्चा की। उन्होंने डीन को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है इसलिये मेडिकल छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शीघ्र चालू करने की तैयारी करें। अभी छात्र अपने घरों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। 

डीन डॉ. नागरिया ने उन्हें कोरोना के तीसरी लहर के हिसाब से अस्पताल में की जा रही तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी। डॉ. शुक्ला ने सभी विभागों के एचओडी और स्टाफ से भी चर्चा की। डॉ. शुक्ला ने कोनी में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर व जिला पंचायत सीईओ हैरिश एस. भी उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों...