बिलासपुररेलवे

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों का सम्मान

आलोक

यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट जारी करना, माल यातायात एवं पार्सल तथा यात्री सामानों की बुकिंग, लदान, उतरन एवं सुपुर्दगी, स्टेशनों एवं गाडियों में टिकट जांच करना, आरक्षण तथा गाडियों के चलने संबंधी पूछताछ, दावों तथा जन शिकायतों का निपटारा, यात्रियों को खानपान सेवा उपलव्ध कराना, यात्री सुविधाएं उपलव्ध कराना, उपलव्ध यात्री सुविधाओं में सुधार एवं विकास, विपणन तथा विक्रय जैसे महत्वपूर्ण कार्य वाणिज्य विभाग द्वारा संपादित किया जाता है। इन महत्वपूर्ण कार्यों को सजगता, उत्कृष्टता, सदाचरण एवं समझदारी पूर्वक निष्पादन कराने के प्रति मंडल वाणिज्य विभाग अनवरत प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध है। इसी प्रयास एवं प्रतिबद्धता के तहत मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडल सुरक्षा विभाग के बेहतर समन्वय के साथ वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इसके फलस्वरूप मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल द्वारा बेस्ट टिकट चेकिंग हेतु वाणिज्य विभाग को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया था।

टिकट चेकिंग अभियान में उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु शुक्रवार 21 जून को मंडल सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल की अध्यक्षता एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय की विशेष उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन सहित मंडल के वाणिज्य निरीक्षक, टिकट निरीक्षक, टिकट चेकिंग कर्मचारी तथा सुरक्षा विभाग के कर्मचारी बहुतायत संख्या में उपस्थित थे। समारोह में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान टिकट चेकिंग अभियान में सजगता, उत्कृृष्टता, सदाचरण एवं समझदारी के साथ अपने कार्यों का निष्पादन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में एस.सी.कोरी सीटीआई अनूपपुर, गोविंद बागडे टीटीई बिलासपुर, टी.के.राव टीटीई बिलासपुर,इलियास मोहम्मद टीटीई बिलासपुर,जी.ए.राजू टीटीई बिलासपुर, एन.के.लाल टीटीई बिलासपुर, श्रीमती प्रियंका दास टीई उसलापुर, जी.सी.डे टीटीई बिलासपुर, विनय कुमार कोसे टीई रायगढ एवं श्रीमती ए.साकरे सीटीआई चांपा शामिल है। मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त सभी कर्मचारियों को गोल्ड प्लेटेड बैच लगाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने सम्मानित होने वाले कर्मचारियों एवं वाणिज्य विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आगे भी सुरक्षा विभाग के साथ समन्वय करते हुए इससे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।सम्मान समारोह के उपरांत वित्तीय वर्ष 2019-20 में मंडल को दिए गए लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने हेतु वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं टिकट चेकिंग कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत वर्षों के आंकडों का विश्लेषण कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्ययोजना के बेहतरीन क्रियान्वयन पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल ने उपस्थित सभी का मनोबल बढाया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...