बिलासपुर

पुलिस आई हरकत में तो 60 स्थायी वारंटी हुए गिरफ्तार…जिले में चला अभियान

उदय सिंह

मस्तुरी – दिवाली के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इन दिनों स्थानीय पुलिस द्वारा स्थाई वारंटीयो के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में विशेष वारंट तामिली अभियान चलाया गया। जहा कुल 60 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। इनमे 11 स्थाई वारंटी, गिरफ़्तारी वारंट व महिला संबंधी अपराध, चोरी, नक़ब्जनी, मारपीट सहित विभिन्न जघन्य अपराधों के फरार आरोपीगण शामिल हैं।

इसी कड़ी में पचपेड़ी पुलिस ने रविवार को 5 स्थाई वारंटीयो गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है बताया जा रहा है कि स्थाई वारंटी पुलिस की नजर से बच कर पिछले 22 साल से फरार चल रहे थे।

लेकिन स्थानीय पुलिस की सक्रियता के बलबूते अब उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है पकड़े गए वारंटीयो में मल्हार निवासी राजेंद्र कांत,जोंधरा निवासी गोपी पटेल,कुकुरदीकेरा निवासी गुनीत राम कंवर,भरारी निवासी भूपेंद्र श्रीवास

,लोहरसी सोन निवासी सत्येंद्र कुमार शामिल है। इन सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद पचपेड़ी थाना क्षेत्र के आरोपियों में हड़कंप मच हुआ है।

इसके अलावा इस दौरान लूट, नक़ब्जनी ,डकैती और चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई और आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी