छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहीं भूल पा रहे कोटा विधानसभा चुनाव हारने का दर्द, संकल्प शिविर में भी छलक ही आयी पीड़ा

बिलासपुर लोकसभा में कांग्रेस की स्थिति अब भी बेहतर नहीं है क्योंकि आधे से अधिक विधानसभा सीटों में भाजपा या फिर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का कब्ज़ा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव में आशातीत सफलता मिलने के बाद कांग्रेस विधानसभा के सभी पैंतरों को लोकसभा चुनाव में भी आजमा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया था कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे और राज्य में सत्ता बनाएंगे ।अब केंद्र में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उसी तरह का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया जा रहा है। इसीलिए जगह-जगह कांग्रेस के संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में बुधवार को रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया , जहां प्रदेश के जल संसाधन कृषि मंत्री और बिलासपुर मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाने पहुंचे। बिलासपुर लोकसभा में कांग्रेस की स्थिति अब भी बेहतर नहीं है क्योंकि आधे से अधिक

विधानसभा सीटों में भाजपा या फिर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का कब्ज़ा है। वहीं कांग्रेस की परंपरागत सीट कोटा भी पहली बार कांग्रेस के हाथ से खिसकी है। बुधवार को महामाया देवी के दर्शन और पूजा आराधना के साथ रविंद्र चौबे ने अभियान की शुरुआत की। महामाया मंदिर परिसर में आयोजित संकल्प शिविर में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एक निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया इस दौरान प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कांग्रेस सरकार के 2 महीनों के कामकाज को गिनाते हुए कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस ने 18000 करोड रुपए की धान खरीदी की है। उसके बाद करीब 6000 करोड़ का कर्ज माफ किया। इतना ही नहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र का भी 5000 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया गया है। प्रदेश सरकार अब तक 11 हजार करोड़ का किसानों का कर्जा माफ कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो और भी नई-नई घोषणाएं होनी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में ढेरों काम किए जाएंगे। सिंचाई का प्रतिशत बढ़ाया जाएगा और मुख्य जोर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा। गांव का विकास करते हुए पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया जाएगा ।

महिलाओं और स्वास्थ्य के दिशा में भी प्रदेश की सरकार क्रांतिकारी कदम उठाएगी लेकिन इसके लिए उन्होंने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने की जरूरत बताई । उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया कि वे एकजुट होकर यह कोशिश करेंगे कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बने । पत्रकारों से चर्चा के दौरान हालांकि प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे का दर्द छलक आया। उन्होंने कोटा विधानसभा की हार को पीड़ादायक बताया और कहा कि कांग्रेस की सुनामी के बावजूद कोटा विधानसभा चुनाव हार जाना काला धब्बा है इसलिए इस बार कोटा विधानसभा में कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करनी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू