छत्तीसगढ़रतनपुर

अवैध रेत उत्खनन करने वाले ट्रैक्टर ने ग्रामीण को कुचला, एक महीने पहले सड़क हादसे में बेटे की भी हुई थी मौत

सड़क हादसों में एक ही महीने के अंदर पिता और पुत्र की मौत से रानी गांव में मातम पसर गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जब से राज्य सरकार ने रेत घाटों की जिम्मेदारी पंचायत से वापस ले ली है तब से रेत घाटों में अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर जारी है। फिलहाल नए नियम कायदे ना होने से सरपंच, सचिव मिलकर दिन और रात में रेत का उत्खनन कर रहे हैं। रतनपुर के रानी गांव क्षेत्र में भी अरपा नदी से अवैध रेत का उत्खनन करने वाले एक ट्रैक्टर ने ग्रामीण को रौंद दिया । रानी गांव निवासी शिव कुमार तंबोली गोड पाड़ा के पान ठेले में खड़े थे तभी गोंदिया की ओर से रेत भरकर आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही शिवकुमार तंबोली की मौत हो गई। मामले का दुखद पहलू यह है कि शिव कुमार के बेटे संजय तंबोली की भी एक महीने पहले ही रतनपुर बिलासपुर मार्ग में एक सड़क हादसे में मौत हुई थी। संजय को एक ऑटो ने टक्कर मारी थी। सड़क हादसों में एक ही महीने के अंदर पिता और पुत्र की मौत से रानी गांव में मातम पसर गया, वहीं ग्रामीण इसके पीछे रेत के अवैध उत्खनन को दोषी मान रहे हैं और इसके लिए कहीं ना कहीं वे सरकार को भी जिम्मेदार ठहरा रहे, जिनके आधे अधूरे दिशानिर्देश की वजह से रेत का अवैध कारोबार फल फूल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ...