सीपत

एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्यांगों को मिले ई-रिक्शा

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत में शनिवार 7 नवंबर को एनटीपीसी लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। समारोह के दौरान 2300 पौधों का रोपण किया गया, 10 बालिकाओं को साइकिल तथा चार दिव्यांगजनों को बैटरी चलित रिक्शा वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ हुआ।

इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी की 51 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और देश के ऊर्जा क्षेत्र में योगदान का उल्लेख करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 119 एनटीपीसी स्टेशनों के माध्यम से कंपनी की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 91,668 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। एनटीपीसी देश की कुल बिजली जरूरतों का लगभग 25 प्रतिशत पूरा कर रही है। उन्होंने सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 2980 मेगावाट क्षमता और निर्माणाधीन 800 मेगावाट की स्टेज-III परियोजना की प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी बिजली उत्पादन के साथ सामाजिक दायित्वों, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दे रही है।

समारोह में परियोजना प्रमुख, महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर खुशियां मनाईं। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। कार्यक्रम में नोएडा स्थित एनटीपीसी मुख्यालय के स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। इसमें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए वर्ष 2032 तक 149 गीगावाट तथा 2037 तक 244 गीगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य दोहराया।

एक दिन में लगाए 2300 पौधे

स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम गुड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत एक ही दिन में 2300 पौधे लगाए गए। अभियान में परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे, महाप्रबंधक सुरोजीत सिन्हा, अशोक सरकार, लिंगम वेंकट रेड्डी, विद्यालय के प्राचार्य भरत गंगवानी, सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू, शिक्षक, विद्यार्थी, ग्रामीण और वन विकास निगम के अधिकारी शामिल हुए।

10 बालिकाओं को साइकिल, 4 दिव्यांगों को ई-रिक्शा

सीएसआर के तहत 10 बालिकाओं को साइकिल और चार दिव्यांगजनों को बैटरी चलित रिक्शा प्रदान किए गए। ये बालिकाएं एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत चयनित हुई हैं। एनटीपीसी ने इनकी कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल में पूरी तरह निःशुल्क कराने की जिम्मेदारी ली है।एनटीपीसी सीपत प्रतिवर्ष लगभग 130 बालिकाओं को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण देता है। इनमें से 10 मेधावी बालिकाओं को चयनित कर कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। अब तक इस अभियान में 641 बालिकाएं प्रशिक्षित हो चुकी हैं, जबकि 53 मेधावी बालिकाओं की शिक्षा और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी एनटीपीसी उठा रहा है। वहीं, प्रभावित गांवों के चार दिव्यांगजनों को दिए गए बैटरी चलित रिक्शे उनके आवागमन को आसान बनाने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद