बिलासपुर

VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दीपावली के त्योहारी माहौल के बीच शनिवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र करबला में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। यहां स्थित आहूजा टीवी सेंटर के गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान की ऊपरी मंजिल से उठते धुएं के घने गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आग आहूजा टीवी सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर स्थित गोदाम में लगी थी। शुरुआत में गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में फैलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घनी आबादी और दुकानों से घिरे व्यावसायिक इलाके में आग की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका के बीच दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस अग्निकांड में कितने का सामान जलकर खाक हुआ है, इसका आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।

व्यावसायिक क्षेत्र में फायर सेफ्टी पर फिर उठे सवाल

शहर के बीचोंबीच स्थित करबला जैसे प्रमुख व्यावसायिक इलाके में आगजनी की इस घटना ने एक बार फिर दुकानों और गोदामों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़, ज्वलनशील सामान और बिजली के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। सवाल यह है कि क्या शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम हैं या फिर प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा?

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद