बिलासपुर

फिर चला अवैध बेजाकब्जा हटाने अभियान…बिरकोना में 23 लोगों के अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई, नोटिस भी किया गया जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू के मार्गदर्शन मे बिरकोना स्थित शासकीय भूमि पर 23 लोगो के अतिक्रमण पाए जाने उपरान्त खाली व निर्माणाधीन मकान का बेजा कब्ज़ा हटाया गया। अन्य बेजा कब्ज़ा मकानो को 3 दिवस मे खाली करने हेतु नोटिस जारी कर समय दिया गया। निर्धारित समय पर बेजा कब्ज़ा खाली नहीं करने पर बलपूर्वक बेजा कब्ज़ा हटाने की कार्यवाही की जायेगी।

साथ ही बिरकोना स्थित मरघट व श्मशान की भूमि पर से बेजा कब्ज़ा हटाकर खाली कराया गया। ज्ञात हो कि कल पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द गिर्द 26 अतिक्रमण हटाए गए थे। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अतिरिक्त तहसीलदार गरीमा ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। राजस्व के साथ पुलिस और स्थानीय निकाय का अमला भी मौजूद था।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...