रतनपुर

शराब के नशे में हम प्याले को ही उतारा मौत के घाट, महज 20 रुपए के लिए हुई हत्या….पुलिस जुटी जांच में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीस रुपए नहीं देने पर नशे में धुत्त आरोपी युवक ने बल्ली से ताबड़तोड़ हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी। गाँव के सरपंच की सूचना पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदहा के बघर्रापारा निवासी विशाल धनुहार 22 जून की अपने घर में काम कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त आरोपी युवक उदय बिरको पिता भागबली बिरको पहुंचा। उसने विशाल से बीस रुपए मांगे, उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए युवक ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। विशाल ने उसकी धमकी को नजरअंदाज कर अपने काम में जुटा रहा । इसी दौरान आरोपी उदय ने समीप ही पड़ी बल्ली को उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर एक ग्रामीण ने उसे रोकने का प्रयास किया, आरोपी  ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। भयभीत ग्रामीण भी डर कर दुबक गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर सरपंच पुरुषोत्तम बिरको मौके पर पहुँच, उसने रतनपुर थाने में घटना की सूचना दर्ज कराई, सरपंच पुरुषोत्तम बिरको के थाने में दर्ज आवेदन के मुताबिक 22 जून की शाम वह अपने घर में था उसी समय गांव के कुछ लोग आकर बतलाये कि गांव के विशाल धनुहार की हत्या हो गई है यह सूचना मिलने पर मैं और वार्ड नं. 05 का पंच आनंदराम धनुहार विशाल के घर गए तो देखे कि विशाल के घर के आंगन में विशाल की लाश पड़ी हुई थी, विशाल के सिर में चोंट लगकर खून निकला हुआ था हम लोग विशाल की पत्नी कुमारी बाई से पूछताछ की तो कुमारी बाई बताया कि विशाल गांव के उदय कुमार बिरको के साथ घर के आंगन में बैठकर शराब पी रहा था। शाम करीबन 06.30 बजे किसी बात पर उदय कुमार बिरको विवाद करने लगा और वहीं रखे लकड़ी के बल्ली से विशाल के सिर में मारकर भाग गया। घटना पर रतनपुर थाना पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...