राजनांदगांव

रस्सी से बंधी बच्चे की डेम में मिली लाश, हत्या कर शव फेंकने की आशंका….पुलिस जुटी जांच

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – जिले में एक बच्चे की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजनांनदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया गया है। बच्चे ने स्कूल ड्रेस पहना हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या कर उसके शव को डैम में फेंक दिया गया है। बच्चे के हाथ पैर को नायलॉन की रस्सी से बांध कर और कमर में पत्थर बंधा था। लाश लगभग 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है। डोंगरगढ़ पुलिस ने गुम बच्चे के परिजनों से लाश की शिनाख्त करने में सहायता की अपील की है और आस पास के क्षेत्र से गुम हुए बच्चे के परिजनों को डोंगरगढ़ पुलिस थाना में संपर्क करने की बात कही है जिससे की पुलिस को सहायता प्राप्त हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...