कोटा

खेत में ट्रैक्टर पलटने से 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, कोटा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जाँच में

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा-थाना क्षेत्र के ग्राम अमने के बंधिया तालाब के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर में बैठे 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई तो वही ट्रैक्टर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया कोटा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमने के बंधिया तालाब के पास ट्रैक्टर पलट गयी जिसमे दबकर 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी हैं

ट्रेक्टर चालक को किसी भी प्रकार की चोट नही आई है मृतक अजय यादव पिता अश्वनी यादव उम्र 12 वर्ष निवासी ग्राम अमने व ट्रेक्टर चालक दोनों ग्राम अमने अपने घर से तार खंबा जो ट्रेक्टर में लोड था उसे बंधिया तालाब के पास खेत में लेकर जा रहे थे इसी दौरान ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर पर नियंत्रण नही कर पाया जिससे ट्रेक्टर खेत में जा पलटी जिसके बाद चालक व 12 वर्षीय अजय को बाहर निकाला गया। चालक को चोट नही पर ट्रेक्टर में बैठे अजय घायल हो गया जिसके बाद परिजन अजय को घर लेकर गए

जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुचे जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन कोटा थाने पहुचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद कोटा पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर परिजनों का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम हो जाने के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

कोटा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि 12 वर्षीय बालक की मौत हो हुई है वही ट्रेक्टर को कोटा थाने लाया गया है जांच उपरांत ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ...