रतनपुर

शिक्षाकर्मी भर्ती प्रकिया 14580 अभ्यर्थी अब भी बेरोजगार, अधिकार दिलाने युवक निकला 1458 किलोमीटर की सायकल यात्रा पर….

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया के तहत लंबित भर्ती को पूरा किये जाने और चुने गए अभियर्थियों को एकत्रित करने की मंशा से एक युवक प्रदेश में सायकल यात्रा पर निकला है, जिसे 7 दिनों में 1458 किलोमीटर का लक्ष्य तय करना है। प्रदेश में 2019 में शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया हुई थी जिसमे 14580 अभ्यर्थियों को चुना गया था, लेकिन प्रकिया इसके बाद अब तक लंबित है, जिससे बीएड डीएड के वह अभ्यर्थी जो निजी स्कूलों में पढ़ा रहे थे, बेरोजगारी से जूझ रहे है, उनकी समस्याओं और भर्ती प्रक्रिया को सुचारू करने की मंशा से दुर्ग जिले से एक युवक जो बीएड का छात्र है वह प्रदेश में 1458 किलोमीटर की सायकल यात्रा पर निकला है, जो विभिन्न संभागों में जाकर उन अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जान रहा है और उन्हें आगामी 1 जुलाई को रायपुर में एकत्र होने अपील कर रहा है, जिसके माध्यम भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सरकार से मांग की जाए।

युवक नंदकिशोर ने अब तक दुर्ग जिले से अपनी यात्रा शुरू करते हुए जगदलपुर, गरियाबंद, अंबिकापुर तक कि यात्रा कर ली है, जो अब बिलासपुर पहुँचे है, इस दौरान उनका रतनपुर में स्वागत किया गया और समर्थन देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की गई। गौरतलब है कि इस यात्रा के माध्यम चुने हुए अभ्यर्थियों को एक सूत्र में बांधने प्रयास किया जा रहा है, ताकि सरकार तक भर्ती प्रकिया को शुरू करने आवाज पहुँचाई जा सके, ताकि पिछले ढ़ाई सालों से लंबित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पीस रहे 14580 बेरोजगारों को न्याय मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर