बिलासपुर

आचार संहिता लागू होते ही वारंटीयो पर हुई कार्रवाई…. पचपेड़ी से 2 सरकंडा से 1 आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – प्रदेश में चुनावी घोषणा के बाद बिलासपुर पुलिस चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने भरसक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के 02 और सरकंडा थाना क्षेत्र के 01 कुल 03 स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्थाई और गिरफ्तारी वारंट तामील करने निर्देश दिए थे।

जिसका अनुपालन करते हुए थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार टंडन द्वारा 21 जनवरी को वारंट तामील हेतु विशेष टीम बनाकर रवाना किया गया था। जहाँ थाना पचपेड़ी के अपराध क्रमांक 199/ 2018 धारा 34(१) अब . एक्ट के स्थाई वारंटी/ करही बाजार निवासी आरोपी धीरपाल पटेल के प्रकरण क्रमांक 117/ 20 21 धारा 138 एन आई ए के स्थाई वारंटी/ और केवतरा निवासी आरोपी अजय कुमार पाटले को जांजगीर से गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह बैमा नंगोइ निवासी स्थाई वारंटी किशोर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार टंडन , थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडे, आरक्षक छत्रपाल डहरिया, आरक्षक हरि शंकर चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...