कोटा

मोबाईल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला नाबालिग गिरफ्तार…कब्जे से 73 हजार कीमती मोबाईल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में कोटा पुलिस को सफलता मिली है। जहा नाबालिग आरोपी के कब्जे से 8 मोबाइल जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार
नाका चौक कोटा में शारदा मोबाइल सेंटर में 5 नवंबर देर रात चोरी हुई थी। जिसकी सूचना रोहित कुमार गुप्ता द्वारा कोटा थाने में दर्ज कराई गई है। जिसमे उन्होंने बताया था कि दुकान से 8 नग नई मोबाइल जिसकी किमत 73 हजार 863 बताई जा रही है। जिसपर चोर ने अपना हाथ साफ कर दिया है। इधर मामले में शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने जांच शुरू की। जहा सीसीटीवी कैमरे के मदद से उन्हें पता चला कि उक्त घटना को गोबरीपाठ के विधि से संघर्ष बालक ने अंजाम दिया था। जिसे पकड़कर पुलिस ने चोरी के मोबाइल जब्त कर लिया है। उक्त विधि संघर्षरत बालक न्यायिक हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...