बालोद

दर्दनाक सड़क हादसा :- शादी समारोह में जा रहे एक ही परिवार के 11 लोगों की हुई मौत…बोलेरो को ट्रक ने मारी ठोकर,

रमेश राजपूत

बालोद – जिले के पुरुर चौकी क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के सोरेम गांव से साहू परिवार शादी कार्यक्रम में शामिल होने कांकेर चारामा मरकाटोला जा रहे थे, जो बुधवार रात लगभग 9:30 बजे के करीब नेशनल हाईवे 30 पर बालोद के जगतरा पहुँचे थे,

तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही 5 महिला, 4 पुरुष और 1 बच्चे की मौत हो गई, वही 1 बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है,लेकिन उसकी भी मौत हो गई । लोगों की सूचना पर मौके में पहुँची पुलिस सभी शवों को पीएम के लिए भेज अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

मृतकों के नाम

1. धर्मराज साहू

2. उषा बाई साहू

3. केशव साहू

4. टोमिन बाई साहू

5. लक्ष्मी बाई साहू

6. कुमारी रमा साहू

7. शैलेंद्र साहू

8. संध्या साहू

9. इशांत साहू

10. ड्राइवर डामेश ध्रुव

11. योग्यांश साहू

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद