रतनपुर

अज्ञात चोरों का आतंक…लगातार टूट रहे ताले, क्या शहर क्या गाँव, सुने मकानों को बना रहे निशाना

रमेश राजपूत

रतनपुर – इन दिनों अंचल में अज्ञात चोरों का आतंक लोगों को दहशत में डाल चुका है, रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हर रात ताले तोड़कर लाखों की चोरी हो रही है, जिससे अब लोग दहशत में है। बीती रात भी जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और नगदी सहित लाखो के माल को पार कर गायब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 2 गांधीनगर निवासी मनोज कुमार भोई 7 जुलाई को अपने पिता की बरसी में सहपरिवार बिलासपुर आये हुए थे जो 8 जुलाई की सुबह घर पहुँचे तो पाया घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था, घर का सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था कमरे में रखे आलमारी के लॉकर को भी तोडकर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र 04 ग्राम,कान का टाप्स 03 ग्राम अंगुठी सोने का 02 ग्राम,लक्ष्मीनारायण भगवान की सोने की मुर्ति 1.5 ग्राम, चांदी का करधन 25 तोला, चांदी का पायजेब 17 तोला व नगदी रकम 2400रू. कुल रकम करीब 60,000 रूपये गायब थे। वही गांधीनगर निवासी सरजू सिंह राजपूत जो मिनी राइस मिल के संचालक है, वह भी शादी कार्यक्रम में शामिल होने पाली गए हुए थे, उनके घर का भी ताला टूटा हुआ था, जिन्हें उसके पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी, जब वह 8 जुलाई को घर पहुँचे तो पाया की दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था, घर के आलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 02 नग सोने की अंगुठी , दो जोडा चांदी का पायल, एक चांदी का करधन, पुरानी चांदी एवं नगद 10000 रू कुल कीमती 40000 रू नहीं था। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

अज्ञात चोरों से दहशत का माहौल…
जिले में रोजाना सामने आ रही चोरी की वारदातों ने जहाँ पुलिस की नाक में दम कर दिया है वही लोगो के जेहन में दहशत पैदा कर दिया है। घर सुना छोड़ते ही वारदात हो जा रही है।

लोगों को सतर्क रहने की जरुरत….
चोरी की वारदातों के बाद भले ही पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में कोई नतीजे सामने नही आते लिहाज़ा, लोगों को अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है घर सुना न छोड़े और किसी कारणवश ऐसा करना पड़े तो किसी को घर की निगरानी के लिए तैयार रखे, सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और सबसे महत्वपूर्ण कीमती सामान जैसे जेवर पैसे घरों में न रखे उन्हें बैंक लॉकर या किसी सुरक्षित स्थान पर रखे।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल...