कोटा

कोटा :- वर्षों से स्थाई जाती प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे बैगा जनजाति के लोगों को एसडीएम के आश्वासन के बाद खिले चेहरे

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा-बिलासपुर जिले के कोटा तहसील के अंतर्गत 26 ग्राम पंचायतों से वनांचल में निवासरत 58 गली मोहल्ले, गांव के बैगा जनजाति के 64 छात्र-छात्राएं जो कि 12वीं पास है,उन सभी अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता के लिए एसडीएम कार्यालय कोटा में, टी .आर भारद्वाज से जाती स्थाई प्रमाण पत्र के विषय में विस्तृत चर्चा की गई ,एसडीएम ने बैगा जनजातियों की समस्त गांव के निवासरत बैगा परिवारों की एक सर्वे सूची तैयार करने की सुझाव दिये, वहीँ गांव और पंचायत के सरपंच सचिव को बैगा समाज के गांव के मुखिया के द्वारा प्रमाणित करते हुए सर्वे सूची को जल्द से जल्द तैयार कर सूची के अनुसार क्षेत्र में समस्त बैगा छात्र छात्राओं का स्थाई जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जाएगा

उसके पश्चात जिन छात्र-छात्राओं के भूमिहीन होने के नाते कोई सरकारी दस्तावेज में कमी होने के नाते उनकी ग्राम सभा के माध्यम से पटवारी और ग्राम पंचायत की सरपंच सचिव तहसीलदार के द्वारा आने वाले परेशानियां को दस्तावेज में सुधार करते हुए जाति प्रमाण पत्र जल्द प्रस्तुत करने की बात कही। वहीँ चर्चा में एसडीएम ने समाज के लोगों को बताया की 2013 में जाति प्रमाण पत्र संबंधी छात्र शैक्षणिक प्रमाण जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी व सरपंच सचिव के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की अधिनियम में प्रावधान है। इस आदेश की कॉपी को समस्त सचिव व पटवारियों के माध्यम से सभी आमजन तक जानकारी पहुँचाने की बात कही , साथ में बैगा समाज के जिन बच्चों को शैक्षणिक सत्र में दिक्कततिया आ रही है ,

तो उन सभी लोगों का , कोटा एसडीएम ने जिम्मेवारी लेते हुए इन बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा इस इस संदर्भ में आवेदन पत्र की तीन प्रारूप आवेदन बैगा समाज के प्रमुखों को दिया गया और 2008-9 में ट्राइबल डिपार्टमेंट के द्वारा पीवीटीजी,का जो सर्वे किया गया था उन सर्वे सूची को कलेक्ट करने के लिए कहीं, गई ग्रामवासियों के द्वारा किए गए सर्वे सूची 2008- 2009 में सरकार के द्वारा की गई सर्वे सूची के अनुसार , सभी बैगा जनजाति के लोगों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने का आश्वासन दिया गया। जिसमें बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष इतवारी राम मछिया बैगा के द्वारा एवं बिलासपुर जिला बैगा समाज के जिला अध्यक्ष रामसिंह बैगा , सचिव पवन सिंह बैगा ,सामाजिक कार्यकर्ता सीमांचल आचार्य,सहित लोरमी ,मूँगेली, पेण्ड्रा के समाज प्रमुख के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कोटा का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...