कोटा

सरपंच पति व सचिव की खिलाफ़ उचित कार्यवाही करने की शिकायत को लेकर गांव के उपसरपंच, पंच सहित ग्रामीणों ने कोटा SDM को ज्ञापन सौंपा

प्रेम सोमवंशी

कोटा – जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत चंगोरी के सरपंच पति व सचिव की खिलफ उचित कार्यवाही करने की शिकायत लेकर गांव के उपसरपंच, पंच सहित ग्रामीणों ने कोटा SDM तुकाराम भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा है। ग्राम पंचायत चांगोरी के उपसरपंच , पंच सहित ग्रामीणों ने सरपंच पति व सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिए कोटा sdm को ज्ञापन सौपा है। 11 बिंदुओं में दिए गए ज्ञापन में 14वे वित्त की राशि में भारी अनियमितता, लागत से अधिक कि बिल बनाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सचिव के द्वारा नियत तिथि में मासिक बैठक ना लेना, आय व्यय की जानकारी पूछने पर गलत जानकारी देना, मूलभूत योजना तथा तालाब लीज की राशि का दुरुपयोग किया गया, विधायक मद से स्वीकृत मंच का राशि आहरण करने के बाद भी काम नहीं किया गया, पिछले वर्ष प्रवासी मजदूरों के व्यवस्था के लिए किए गए खर्च की राशि में घोर अनियमितता कर सरपंच पति के द्वारा खुद के नाम से किराना बिल लगाकर राशि आहरण किया गया, सरपंच पति के द्वारा संपूर्ण निर्माण कार्य की देखरेख किया जाता है तथा मासिक बैठक में अनुपस्थित रहता है सरपंच से हिसाब पूछने पर अनभिज्ञता जाहिर करती है इस कार्य में भी सचिव के द्वारा उन्हें भरपूर सहयोग किया जाता है, वार्डो में मूलभूत समस्याओं की भरमार है जिस पर सचिव के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता तथा वार्ड प्रतिनिधि के द्वारा कार्य कराए जाने पर उनके भुगतान में आनाकानी करता है, सचिव का मोबाइल हमेशा बंद रहता है जिस हेतु समस्त ग्रामवासी परेशान रहते हैं, सचिव के द्वारा राशि का खर्च करने में तथा निकासी में पंचों का राय नहीं लिया जाता है  तथा सरपंच के साथ मिलकर मनमानी करता है, आदेश क्रमांक 362/ 14/9/2016 के तहत स्वीकृत कार्य नाली निर्माण कार्य 100 मीटर में फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण कर लिया गया तथा मटेरियल सप्लायर का भुगतान अभी तक बकाया है। जैसी लिखित शिकायत SDM कोटा से की गई है। शिकायत करने पहुचे ग्रामीणों की मुलाकात SDM साहब से नही हो पाई है। ग्रामीणों ने कार्यालय के बाबू को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...