छत्तीसगढ़बिलासपुर

कार्यकाल के अंतिम महीनों में आई मिनोचा कॉलोनी वासियों की याद , महापौर अब कर रहे जन सुविधाओं की बात

मौके पर उपस्थित ए ई सुरेश शर्मा को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गुरुवार को महापौर किशोर राय ने वार्ड क्रमांक 1 मिनोचा कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालोनी के नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम और उद्यान विकास के कार्य करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मिनोचा कालोनी के पानी निकासी के लिए पूर्व में नाला व कलवर्ट निर्माण किया गया था। इसमें वर्तमान में नाले से पानी निकासी की दिक्कतें आ रही है। कालोनी के मुख्य सड़क में ही नाले का पानी जाम होने की शिकायत लोगों की है। इसपर कालोनी वासियों के बुलाने पर मेयर ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय सहित नागरिकों ने गार्डन के विकास करने की मांग की। इस पर मौके पर

उपस्थित ए ई सुरेश शर्मा को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह गार्डन के लिए पूर्व में चल रहे विवाद की भी जांच के निर्देश दिए गए। मेयर श्री किशोर राय ने महापौर निधि से पूर्ण रूप से गार्डन विकास करने की बात कही। इसके बाद कालोनीवासियों ने आसपास के नालियों में निकासी की समस्या दिखाई, मेयर ने पूरे कालोनी में घूम-घूमकर पानी निकासी की समस्या का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित उपअभियंता को लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द नाला निर्माण करने और सभी तरह की समस्याओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेयर श्री किशोर राय ने कहा कि उद्यान का पूर्ण विकास महापौर निधि से किया जाएगा। इसके बाद कालोनी की समिति को इसे सौंप दिया जाएगा। समिति ही गार्डन के रख-रखाव का कार्य करेगा। मेयर ने कहा कि कालोनी की पानी निकासी की समस्या के लिए कालोनीवासियों के मांग के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। इस दौरान कालोनीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...