बिलासपुर

बाइक सवार की ठोकर से स्कूटी सवार की हुई मौत….सरकण्डा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार देर रात रफ्तार का कहर सरकंडा थाना क्षेत्र में मौत बनकर तिवारी परिवार पर गिरा है। जहां परिवार पालने वाले घर के मुखिया स्कूटी सवार को बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दिया। जिससे निजी होटल में काम करने वाले वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास ब्लाक नंबर-10/7 निवासी गुना राम तिवारी रोज की तरह ही आनंद होटल से काम कर रात में अपने स्कूटी सीजी 10 एस 7507 से घर जा रहे थे। तभी अशोक नगर चौक के पास रात करीब 12 बजे नूतन चौक की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG10 BE 5933 के चालक ने उन्हे ठोकर मार दी। बाइक इतनी तेज थी की गाड़ी के साथ साथ स्कूटी में सवार गुना राम तिवारी गिरकर बेसुध हो गए। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकंडा पैट्रोलिंग टीम ने तत्काल गुना राम तिवारी को सिम्स लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गुना राम तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वही मामले में सरकंडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...