मस्तूरी

अरपा नदी के एनिकट में बहे ग्रामीण की 36 घंटे बाद मिली लाश.. 8 किलोमीटर दूर से एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में सोमवार शाम 6 बजे एनिकट को पार करते समय तेज बहाव में एक बाइक सवार एनिकट से नीचे गिरकर पानी की बहाव में बह गया था, वही बाइक एनिकट में फंस गया था जिसे मंगलवार को बरामद कर लिया था। वही लापता विशंभर निषाद का कोई पता नहीं चल पाया था जिसकी 36 घंटे बाद आज सुबह 9 बजे के आसपास एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से 8 किलोमीटर दूर मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदेवा के पास से शव को बरामद कर लिया है।

ज्ञात हो कि सोमवार शाम ग्राम जैतपुर निवासी विशंभर निषाद उम्र 50 वर्ष तीज में अपनी बहन को लेने चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी जा रहे थे जो पाली स्थित एनिकट के ऊपर से बह रहे पानी के बीच अपने बाइक से पार करते समय बह गए थे।फिलहाल मस्तूरी ,मल्हार पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...