कोटा

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – लोरमी मार्ग के ग्राम तेंदुआ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया जिसमें एक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल युवक का कोटा हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।मृतक विकास कश्यप पिता राम लोचन 23 वर्ष ग्राम लिमही थाना तखतपुर निवासी व उसका दोस्त मनीष मानिकपुरी पिता सुरेश दास मानिकपुर 19 वर्ष सराई पतेरा लोरमी थाना निवासी कोटा से अपने गांव लिम्हा जा रहे थे जब यह लोग ग्राम तेंदुआ के पास पहुचे ही थे कि सामने कुत्ता आ गया

जिसे बचने के लिए ब्रेक लगाया तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों युवक गिर गए। बाइक को ठोकर मार कर कार सवार घटना स्थल से फरार हो गया राहगीरों की मदद से दोनो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुचे जहां डॉक्टर ने विकास कश्यप पिता राम लोचन 23 साल को मृत घोषित कर दिया वही मृतक का दोस्त मनीष मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।

मृतक के परिजन 20 जुलाई को कोटा थाना पहुँचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसपर कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रात हो जाने की वजह से 21 जुलाई को मृतक का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...