कोटा

कोटा के गुरुद्वारा में चोरी…नगदी सहित 54 हजार का सामान पार, ताला तोड़कर रात में घुसे थे अज्ञात चोर

रमेश राजपूत

कोटा – थाना कोटा क्षेत्र के गुरुद्वारा में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी पपिंदर सिंह, निवासी मेन रोड वार्ड क्रमांक-02 कोटा, ने पुलिस को बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है और गुरुद्वारा से जुड़ा हुआ है।

दिनांक 29 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे ज्ञानीजी एवं संगत ने गुरुद्वारा में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। इसके बाद 30 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे जब गुरुद्वारा खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। गुरुद्वारा के अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि लोहे का गुल्लक, जिसमें लगभग 18 हजार रुपए थे, चोरी हो चुका है। इसके अलावा दो नग चांदी के खंडे (निशान साहब) भी गायब थे, जिनकी कीमत करीब 36 हजार रुपए आंकी गई है।

इस प्रकार कुल 54 हजार रुपए की चोरी की वारदात हुई है। साथ ही आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर का तार काट दिया और सुखासन कक्ष को अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुद्वारा के पीछे का ताला भी टूटा हुआ मिला। घटना की जानकारी पपिंदर सिंह ने दिलीप देवानी, देवेंद्र कौर तथा अन्य स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद थाना कोटा पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए)-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में चोरी की इस वारदात से आक्रोश और चिंता का माहौल है।

पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...