बिलासपुर

जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को…लखीराम ऑडिटोरियम में होगा भव्य आयोजन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पंचायत बिलासपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन सह शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को आयोजित किया गया है। स्थानीय स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में दोपहर 2.30 बजे से समारोह शुरू होगा। सम्मिलन की अध्यक्षता नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक दिलीप लहरिया, विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, जिला शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...