कोटा

विवाहिता को दहेज कम लाने को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित…. पुलिस ने पति, सास व देवर को किया गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – नगर के मस्जिद पारा निवासी कल्पना थवाईत ने कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके पति, सास और देवर के द्वारा दहेज कम लाई हो बोलकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच पीड़िता के पति ने अन्य महिला के साथ शादी कर ली।कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के मस्जिद पारा निवासी कल्पना थवाईत की शादी जांजगीर चाँपा के ब्राह्मण पारा निवासी सागर थवाईत पिता स्व. किरण थवाईत 27 वर्ष के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद पीड़िता को उसके पति सास व देवर के द्वारा दहेज कम लाई हो बोलकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के घर कोटा आ गयी। जिसके बाद पीड़िता का पति किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली। पीड़िता कल्पना थवाईत कोटा थाना पहुचकर अपने पति सागर थवाईत पिता स्व. किरण थवाईत 27 वर्ष व सास विमला थवाईत पति स्व. किरण थवाईत और देवर शैलेश थवाईत पिता स्व.किरण थवाईत 25 वर्ष ब्राह्मण पारा जांजगीर चांपा निवासी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कराया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आज दिनाँक 28 जुलाई दिन बुधवार को कोटा पुलिस ने पीड़िता के पति, सास व देवर को जांजगीर चाँपा से गिरफ्तार कर कोटा थाने लेकर आई जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...