जांजगीर चाँपा

सरकारी शराब दुकान का गल्ला उठाकर ले गए चोर, डेढ़ लाख से ज्यादा नकदी रकम पार ….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में सरकार द्वारा संचालित देसी शराब दुकान का गला उठाकर चोर ले गए गले में डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा होने की बात शराब दुकान के कर्मचारी बता रहे हैं इस मामले में पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है सीसीटीवी  फुटेज खंगालने के बाद मामले के खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा गांव में देसी शराब दुकान संचालित है जहां बीती देर रात अज्ञात चोर दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर रुपयों से भरा गल्ला उठाकर ले गए जिसमें बिक्री का रकम भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक शराब दुकान के कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि गल्ले में लगभग डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा रकम थी जिसे चोरों ने पार कर दिया और गल्ला शराब दुकान से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद आज पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे इसके बाद खुलासा होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...