रतनपुर

सरस्वती शिशु मंदिर में विज्ञान मेले का किया गया आयोजन….विविध कार्यक्रम में बच्चों ने लिया हिस्सा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – महान् रसायन शास्त्री डाँ.प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के मार्गदर्शन मे सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर मे विज्ञान मेला का आयोजन हुआ 501दिन बाद खुलने वाले विद्यालय का प्रथम दिवस भारत के महान रसायन शास्त्री डाँ.प्रफुल्ल चंद्र राय के नाम रहा इतने दिनो से बंद रहे विद्यालय के  समय को बुरे सपने की भांती भुलाकर बच्चों ने उत्साह के साथ प्रथम दिवस ही विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लेकर अपने बुलंद इरादो का परिचय दिया।विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान वर्ग पहेली, विज्ञान प्रश्नोत्तरी,निंबध प्रतियोगिता विज्ञान रंगोली, एवं चित्रकला के माध्मय से बच्चो ने अपने मन के विचारों को व्यक्त किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरस्वती बाल कल्याण समिति की कार्यसमिति सदस्य माधवी कश्यप ने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार प्रदान किया।

बालवर्ग रंगोली मे कु.आराध्या कश्यप प्रथम स्थान पर रही किशोर वर्ग रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कु.कुसमनी कश्यप को प्राप्त हुआ।द्वितीय पुरस्कार कु.श्रेया शेष को प्राप्त हुआ।अभिभावक वर्ग मे प्रथम पुरस्कार वर्षा श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ।चित्रकला बाल वर्ग मे कु.राशि सिंह बैस को विजेता एवं सर्वज्ञ श्रीवास्तव को उपविजेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।किशोर वर्ग चित्रकला मे रघुराजा दिनकर प्रथम प्रिंस कहरा को द्वितीय एवं वैभव नामदेव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

विजेताओं को अपना आशीर्वाद देते हुए मुख्य अतिथि माधवी कश्यप ने सरस्वती शिशु मंदिर मे विद्यार्थी के रूप मे बिताये अपने पुराने दिनो को याद करते हुए कहा की सरस्वती शिशु मंदिर प्राप्त शिक्षा और संस्कारो ने आज मुझे सामजिक जीवन मे आगे बढ़ने का अवसर दिया है, विद्यालय प्रारंभ के प्रथम दिवस ही आपको पुरस्कार मिलना ये दर्शाता है की कोरोना संकट के बावजूद हमारी सीखने और समझने की शक्ति मे कोई कमी नही आई है बल्कि हमने बेहतर करने के और अनेक तरीके अपनाये है। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की विज्ञान विभाग की प्रमुख कु. कीर्ति कहरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के आचार्य योगेश गुप्ता, श्याम सुंदर तिवारी, वर्षा श्रीवास्तव अभिभावक अश्विनी कश्यप,  राजेश्वरी कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु...