मल्हार

अंधविश्वास का सहारा लेकर रिश्तेदारों के घर ही चोरी, पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत…आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी के ग्राम चकरबेढ़ा निवासी विजय कुमार घृतलहरे के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने अंधविश्वास का सहारा लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जलसों निवासी रिश्तेदार रागनी कुर्रे पति नरेश कुर्रे उम्र 28 साल, बाबू राम कुर्रे पिता मोतीराम कुर्रे उम्र 65 वर्ष, अरविंद कुर्रे पिता बाबूराम कुर्रे उम्र 23 साल उनके घर चकरबेढ़ा आये और उनके बड़े बेटे और बहू को कोई संकट है जिसकी वजह से उनकी मौत हो सकती है बोलकर घर बांधने और झाड़फूंक करना है बोले और घर से सभी को बाहर निकालकर कुछ करने लगे करीब आधे घंटे बाद सभी को बुलाये। जिसके बाद संकट कट गया करके चले गए।

जब परिजनों ने आलमारी खोली तो पता चला सोने के हार गायब है, फिर अन्य कमरों की आलमारी की जांच की गई तो पता चला वहाँ से भी सोना गायब है, प्रार्थी ने कुल दो सोने के हार और सोने के लॉकेट चोरी होने की जानकारी दी है, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार बताई गई है। मामले में इस चोरी के पीछे अपने उन्ही रिश्तेदारों पर आरोप लगाया गया था, लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई थी। मामले में पुलिस आरोपी रागनी कुर्रे और अजय तुर्काने को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के गहनों को बरामद कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,