बिलासपुर

कोरोना लॉक डाउन के दौरान फर्जी मस्टररोल भरकर शासन को पहुँचाया गया नुकसान…रोजगार सहायक सहित सचिव और सरपंच पर कार्रवाई की गाज

रमेश राजपूत

बिलासपुर– तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा में फर्जी मस्टर रोल भरने और मनरेगा कार्य मे अनियमितता को जांच में सही पाए जाने के बाद जिला पंचायत कार्यालय ने रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया है। वहीं सचिव को निलंबित करने और सरपंच के विरुद्ध पद से पृथक करने की कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।जिला पंचायत कार्यालय ने अलग-अलग आदेश और अनुशंसा जारी कर तख़तपुर जनपद के ग्राम पंचायत जूनापारा में मनरेगा के कार्य में मस्टररोल में फर्जी नाम डालने, मनरेगा मजदूरों से अन्य कार्य लेने जैसे आरोप जांच के बाद सिद्ध हो जाने पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

इसमें तखतपुर जनपद पंचायत सीईओ ने जूनापारा के रोजगार सहायक को तत्काल बर्खास्त करने को कहा गया है। सचिव के लिए उपसंचालक पंचायत को निलंबन की अनुशंसा की गई है, वहीं अनुविभागीय अधिकारी से जूनापारा सरपंच को पद से पृथक करने की कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना काल में लॉकडाउन लगने की वजह से बाहर से आए मजदूर क्वारंटाइन सेंटरों में रुके हुए थे, उस दौरान जूनापारा ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य कराए गए थे, इस कार्य में अनियमितता को लेकर युवा कांग्रेस नेता रामेश्वरपुरी गोस्वामी ने आरटीआई के तहत जानकारी निकलवाकर जनपद पंचायत में शिकायत की थी,

शिकायत में रामेश्वरपूरी गोस्वामी ने बताया था कि मनरेगा के कार्य के लिए बनाये गए मस्टररोल में ऐसे व्यक्तियों के नाम अंकित किये गए हैं, जो क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं, बिलासपुर के संजीवनी हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारी हैं, जो कभी मनरेगा के काम करने आये ही नहीं है। इस तरह फर्जी मस्टररोल भरकर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...