बिलासपुर

घर के कमरे में मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश…सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका अरपा विहार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के भीतर अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। मृतक की पहचान शंभू साहू के रूप में हुई है, जो आदतन शराब का सेवन करता था। परिजनों और पड़ोसियों की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल की परिस्थिति को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि शंभू साहू के अक्सर नशे की हालत में नीचे गिर जाने की घटनाएं भी हो चुकी थीं।

फिलहाल पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे संदिग्ध मौत मानकर आगे की जांच कर रही है। मोपका और आसपास के क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह दुर्घटना है, खुदकुशी या कुछ और पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...