छत्तीसगढ़रतनपुर

प्यार का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका को किया गर्भवती, अब पहुंच सलाखों के पीछे

शहर हो या गांव, आधुनिकता की हवा हर तरफ लग चुकी है। नई पीढ़ी आकर्षण को प्यार समझ लेती है और शारीरिक संबंधों को ही इजहार ए मोहब्बत समझा जाता है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कच्ची उम्र बहकने को काफी है ,इस उम्र में प्यार के नाम पर सभी हदों को तोड़ना शायद नई पीढ़ी आज़ादी मान रही हो , लेकिन इनके परिणाम जब सामने आते हैं तो फ़िर सिवाय तबाही के कुछ भी हासिल नहीं होता।
रतनपुर में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका पेट पिछले कुछ दिनों से लगातार फूल रहा था । परिवार को चिंता हुई तो उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया। जांच कर डॉक्टर ने जो कुछ कहा उससे लड़की के माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को 5 से 6 माह का गर्भ है और वह मां बनने वाली है। 14 साल की बिनब्याही बेटी के गर्भवती बनने से हैरान परेशान माता पिता ने जब सच्चाई जाननी चाही तो फिर लव सेक्स और धोखा की कहानी उभर कर सामने आई। 14 साल की किशोरी के बहन का विवाह बिलासपुर में हुआ था इसलिए अक्सर वह अपने बहन के यहां आया जाया करती थी । आज से 8 महीने पहले भी वह अपने दीदी के यहां आई थी। इसी दौरान दीदी के पड़ोसी युवक विजय से उसकी जान पहचान हुई । जान पहचान धीरे-धीरे दोस्ती और फिर कथित प्यार में तब्दील हो गई। किशोरी ने बताया कि इसी दौरान विजय उसे अपने घर ले जाता रहा और प्यार की दुहाई देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

बिलासपुर में यह सब कर गुजरने के बाद विजय कई बार रतनपुर भी आया और जल्द ही शादी करने का झांसा देकर रतनपुर के पहाड़ और जंगल के साथ बैरागबन में ले जाकर भी उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई और फिर यह राज, राज ना रहा। किशोरी ने यह भी बताया कि जब उसने अपने प्रेमी विजय को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी तो इससे डरकर उसने किशोरी को गर्भपात कराने की सलाह दी और खुद मेडिकल स्टोर से गर्भपात की गोली लाकर देने की बात कही लेकिन डर के मारे रतनपुर आया ही नहीं। डर के मारे किशोरी ने भी इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन यह हालात अधिक दिन तक कैसे छुप सकते थे। मामले पर से पर्दा हटने के बाद परिजनों ने रतनपुर थाने पहुंचकर आरोपी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर हो या गांव, आधुनिकता की हवा हर तरफ लग चुकी है। नई पीढ़ी आकर्षण को प्यार समझ लेती है और शारीरिक संबंधों को ही इजहार ए मोहब्बत समझा जाता है। ये पीढ़ी खुद नहीं समझती कि ऐसा कर वे कानून के मुजरिम बन रहे हैं और अपनी पूरी जिंदगी खुद ही तबाह करने पर उतारू है।एक तरफ पुलिस अपराधियों से पार नहीं पा रही है ऊपर से इस तरह के नाबालिग अपराधी दुष्कर्म के मामलों को अंजाम देकर उनकी मुश्किल और बढ़ा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,