गौरेला पेंड्रा मरवाही

पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ 25 लाख से अधिक के अवैध गांजे की खेप…तस्करी कर ले जा रहे थे मध्यप्रदेश खपाने, 1 ट्रक और 2 कार जब्त

रमेश राजपूत

गौरेला – थाना क्षेत्र ग्राम जोगीसार और बनझोरका के बीच जंगल में रेड कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक उपेन्द्र पासी , ट्रक मालिक बैसाखू बारिक, दर्शन सिंह पिता कुलवंत सिंह एवं रमेश राठौर से मादक पदार्थ गांजा 1505 किलो ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत 22575000रू को बरामद कर NDPS ACT के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक सीजी 16 सी ई 9563 में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर बिलासपुर की ओर से खोडरी थाना गौरेला की ओर आ रही है उसके आगे आगे एक मेहरून कलर का कार आईटेन क्रमांक ओडी 02 एस 2343 पायलेटिंग करते आ रही है उसमें भी गांजा भरा हुआ है एवं पीछे पीछे एक सफेद रंग की स्वीप्ट कार ए जेड 9805 फालो कर रही है।

मुखबीर के बताये स्थान जोगी सार एवं बनझोरका के बीच जंगल पर पहुंचकर घेराबंदी कर सर्च करने पर जंगल के कुछ दूर अंदर एक ट्रक मेहरून रंग की सीजी 16CE -9563 एवं एक मेहरून कलर की कार आईटेन OD 02 S 2343 एवं एक सफेद रंग की स्वीप्ट कार क्रमांक CG 10 AZ 9805  एवं बाइक में दो व्यक्ति दिखे जिसमें से बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर तुरंत भाग गये तथा बाकी को घेराबंदी किया गया जिसमें ट्रक चालक उपेन्द्र पासी , ट्रक मालिक बैसाखू बारिक , कार सवार दर्शन सिंह पिता कुलवंत सिंह उम्र 49 वर्ष एंव आनंद सलमा पिता धरनी सलमा एंव स्वीप्ट सवार रमेश राठौर पिता परंसू राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी बनझोरका खोडरी थाना गौरेला मिले। ट्रक की तलाशी लेने पर 38 नग प्लास्टिक के बोरे में भरा गांजा, इसी तरह कार की तलाशी लेने पर दो नग प्लास्टिक के बोरे मे भरा गांजा पदार्थ प्रत्येक बोरे मे 35 पैकेट, वही स्वीप्ट  कार के डिक्की से 03 नग प्लास्टिक बोरे मे भरा गांजा पदार्थ प्रत्येक में 35 पैकेट बरामद किया गया। जिसे खोल कर देखा गया तो उक्त सभी पैकेटों में गांजाबरामद किया गया, जिसे तौल करने पर 1505 किलो ग्राम कीमती 22575000रू एवं 06 नग मोबाइल व 03 नग चाबी जप्त कर कब्जे में लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...