बिलासपुर

सेंट्रल जेल बिलासपुर से नवीन जिंदल के नाम धमकी भरा लेटर.. 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांग, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जेएसपीएल के चेयरमैन और पूर्व सांसद नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखते हुए फिरौती की रकम मांगी गई है। आरोप है कि बिलासपुर सेंट्रल जेल के कैदी ने उन्हें यह पत्र भेजा है, जिसमें 48 घंटे के भीतर 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड देने की मांग की गई है। जेएसपीएल के महाप्रबंधक सुधीर राय ने इस मामले में कोतरा रोड थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ के महाप्रबंधक को 18 जनवरी को डाक के माध्यम से एक लिफाफा प्राप्त हुआ। जिसे उन्होंने 23 जनवरी को खोल कर चेक किया तो पाया कि बिलासपुर केंद्रीय जेल के बंदी क्रमांक 4563/ 97 द्वारा चेयरमैन नवीन जिंदल को संबोधित करते हुए असभ्य और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांग की गई है। 48 घंटे के भीतर फिरौती की रकम का भुगतान ना होने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी लाल स्याही से लिखी गई है।

रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में धारा 386 , 506 के तहत एफ आई आर दर्ज किया है। वही नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र मिलने की खबर से बिलासपुर केंद्रीय जेल में भी हंगामा मच गया है। पता चला कि लिफाफे के अंदर एक सफेद कागज में लाल डॉट पेन से अंग्रेजी में पत्र लिखा गया है। पुलिस तहकीकात कर रही है कि यह पत्र बिलासपुर जेल से ही किसी कैदी ने लिखा है या इसके पीछे किसी और की भूमिका है। वैसे इससे पहले भी जेल से धमकी भरा पत्र भेजकर फिरौती मांगने के मामले सामने आ चुके हैं, जिसका संबंध बिलासपुर सेंट्रल जेल से भी रहा है, जेल में निरुद्ध कैदी द्वारा ऐसा करने की बात सामने आई थी। वहीं लगातार जेल से प्रतिष्ठित लोगों को धमकी भरे खत लिखने के मामले लगातार देखे जा रहे हैं जिसके बाद जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं कि आखिर जेल जैसे सुरक्षित परिसर से धमकी देने की घटनाएं कैसे सामने आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...