बिलासपुर

बिलासपुर:- एक और धान खरीदी केंद्र में 63 लाख के धान की हेराफेरी…संस्था प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान खरीदी केंद्र में एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंड़ी (घुटकू), पंजीयन क्रमांक 668 में हुई लगभग 63 लाख रुपये की धान गबन की अनियमितता को लेकर तीन लोगो के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रार्थी अभिषेक शर्मा, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी (घुटकू) केंद्र में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। एक संयुक्त जांच दल द्वारा की गई जांच में यह उजागर हुआ कि कुल खरीदी गई 55,476 क्विंटल धान में से 2,226.77 क्विंटल धान का स्टॉक होना था, लेकिन भौतिक सत्यापन पर मात्र 195.77 क्विंटल अमानक धान मिला। यानी 2,031.00 क्विंटल धान ग़ायब पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 62,96,100/- आंकी गई है। इस संबंध में तीन जिम्मेदार लोगों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है –

1. अरुण कुमार कौशिक (तात्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक)

2. रामखिलावन धुर्वे (तात्कालीन केंद्र प्रभारी)

3. हरी यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर)

जांच प्रतिवेदनों और अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह अनियमितता कई स्तरों की लापरवाही और मिलीभगत को दर्शाती है। जांच में इन जिम्मेदारों द्वारा धान की खरीदी, रिकॉर्ड की प्रविष्टि और स्टॉक की निगरानी में भारी चूक पाई गई। गौरतलब है कि राज्य में इस प्रकार के धान खरीदी से जुड़े घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे शासन को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि किसानों का भरोसा भी डगमगा रहा है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त...