बिलासपुर

सिटी बस या सफेद हाथी…करोड़ो खर्च होने के बाद भी नही मिल रही सुविधा, जिलेवासियों को आखिर कब मिलेगी राहत

हरिशंकर पांडेय

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन बिलासपुर से मल्हार तक चलने वाली सीटी बसों के नियमित संचालन नही होने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों के साथ ही कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है जो सिटी बस के इंतजार में घण्टो खड़े रहते है और अंततः उनको बस नही मिल पाती। इसी तरह क्षेत्र के विभिन्न गावो के स्कूलों में पदस्थ शिक्षक भी सिटी बस के नियमित रूप से नही चलने से खासे परेशान है। शिक्षकों का कहना है कि बिलासपुर से मल्हार तक चलने वाली सिटी बस के चलने से शिक्षकों को बड़ी सुविधा मिली थी परन्तु कुछ दिनों से इन बसों का संचालन नियमित रूप से नही हो रहा है जिससे समय पर स्कूल पहुँचने में दिक्कत हो रही है। ऐसे ही कई विभागों के कर्मचारी भी परेशान है जो नियमित रूप से इन्ही बसों में सफर करते है। इसके अलावा आसपास गावो से लोग भी जो जरूरी काम से शहर आते है उनको भी ज्यादा किराया देकर निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। बिलासपुर से मल्हार तक चलने वाली सीटी बसों का संचालन पर्यटकों व आम लोगो को सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस रूट में 4 बसों का संचालन किया गया था परन्तु कोरोना काल मे बसों के बंद होने के बाद व्यवस्था चरमरा गई। स्थिति सामान्य होने व बसों के मरम्मत के बाद छः माह पहले इस मार्ग में 3 बसे फिर से संचालित की गई थी परन्तु पिछले कुछ माह से 1 बस ही चल रही है। बताया जा रहा है कि बस के पुरानी होने के कारण बार बार खराब हो रही है जिससे नियमित बस नही चल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...