बिलासपुर

स्कूल सफाई कर्मचारियों की वादा निभाओ रैली 26 अगस्त को….आर पार की लड़ाई के मूड में कर्मचारी

प्रेम सोमवंसी

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला बिलासपुर द्वारा दिनांक 26 अगस्त को नेहरू चौक मे सुबह 11:00 बजे कर्मचारी इकट्ठा होकर वादा निभाओ रैली निकाल कर जिला कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा मुख्यमंत्री ، राज्यपाल, शिक्षा विभाग शिक्षण संचनालय रायपुर के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा । कर्मचारियों की भर्ती अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप में सन 2011में हुई थी जिन्हें प्रतिमाह ₹2000 मानदेय दिया जाता है । स्कूलों में कर्मचारियों की ड्यूटी प्रशासन के आदेश अनुसार 2 घंटे की है परंतु अधिकांश स्कूलों में पूरे दिन कार्य लिया जाता है,जिसके कारण कर्मचारी दूसरा अन्य कार्य (काम) नहीं कर पाते , तथा इतने कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाने के कारण आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है तथा आर्थिक समस्या के कारण कर्मचारी आत्महत्या भी कर चुके हैं कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले लिखित में आश्वस्त किए थे कि सरकार बनने पर आप लोगों को पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाएगा परंतु आज पर्यंत तक मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है इसलिए बिलासपुर जिला के सैकड़ों स्कूल सफाई कर्मचारी 26 अगस्त को बिलासपुर नेहरू चौक से वादा निभाओ रैली निकालकर माननीय कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही दिनांक 30 सितंबर 2021 तक मांगे पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के सभी संभागों से पद यात्रा रैली निकालकर रायपुर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल रायपुर मे किया जाएगा ।

प्रमुख मांगे :-

1) ₹2000 मानदेय को बढ़ाकर प्रतिमाह ₹10000 मानदेय दिया जाए

2) स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए ।

3) भविष्य में भृत्य पद की भर्ती किए जाने पर प्राथमिकता दी जाए ।

26 अगस्त को वादा निभाओ रैली में प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर,और प्रांत मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा शामिल होंगे ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...